लखनऊ: रवीन्द्र गीत-संगीत और नृत्य से गुरुदेव को किया नमन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 162 जयंती पर रवीन्द्र संगीत के साथ गुरुदेव को नमन किया गया। बंगाली क्लब में शनिवार को हुए रवीन्द्र सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बंगाली समुदाय के लोगों ने गुरुदेव को याद किया।
निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन की अध्यक्षा एनाक्षी सिन्हा ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। गुरूदेव के चित्र पर बंगाली क्लब के अध्यक्ष अरुण बनर्जी, सचिव शंकर भौमिक, सांस्कृतिक सचिव मनोज बनर्जी, कोषाध्यकक्ष देब भट्टाचार्य, निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन की अध्यक्षा ऐनाक्षी सिन्हा, सचिव संदीप बोस, कोषाध्यक्ष अमित कुमार घोष एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एपी सेन. गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य उषोशी घोष ने गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोनाली राय के निर्देशन में सोनाली रॉय, निबेदिता चक्रवर्ती, सुप्रिया श्रीवास्तव तथा अमृता सोम द्वारा रवींद्र संगीत गायन और रवींद्र कविता पाठ किया गया। तबले पर राजीव सेनगुप्ता और सिंथेसाइज़र पर अनूप श्रीवास्तव ने संगत की। सर्वानी मित्रा के निर्देशन में एपी सेन गर्ल्स इण्टर कालेज छात्राओ खुशबू बानो, स्नेहा कुमारी, तुलसी यादव, वंशिका सैनी, आंचल यादव, सृष्टि यादव, निकिता कुमारी ने रवीन्द्र नृत्य की प्रस्तुति दी।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |