जौनपुर: समरस ने किया अपना पूर्वांचल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान | #NayaSaveraNetwork
जौनपुर। पूर्वांचल के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित भावना के साथ सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रही संस्था अपना पूर्वांचल महासंघ रजी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. अशोक कुमार दुबे और संस्था के राष्ट्रीय संयोजक तथा रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल, मिर्जापुर के चेयरमैन डॉ. अम्बरीष दुबे का बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित महमदपुर गुलरा गांव में, मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन की तरफ से सम्मान किया गया।
संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुभाष चंद्र पांडे,समाजसेवी संतोष पांडे, जितेंद्र पांडे, प्रवेश पांडे, अशोक पांडे, राजकुमार दुबे समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोलते हुए एड अशोक कुमार दुबे ने कहा कि अपना पूर्वांचल महासंघ पूर्वी उत्तर प्रदेश की बुनियादी समस्याओं को दूर कर लोगों के जीवन को खुशहाल और समृद्धि पूर्ण बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।
![]() |
विज्ञापन |