नया सवेरा नेटवर्क
करंजाकला जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर जेठपुरा गांव के समीप शनिवार की रात बोलेरो और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार छोटेलाल यादव 35 वर्ष की मृत्यु हो गई। घटना के बाद चालक बोलेरो सहित फरार हो गया। मल्हनी निवासी छोटेलाल पुत्र स्वर्गी लालता प्रसाद यादव अपनी बाइक से अपने दोस्त फैजान के साथ शनिवार की रात 12 बजे अपने घर मल्हनी आ रहा था तभी विपरीत दिशा से जा रही बोलेरो ने जेठपुरा गांव के समीप जोरदार टक्कर मार दी, जिससे छोटे लाल यादव की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने बोलेरो चालक के विरु द्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। मृतक छोटेलाल यादव के दो नाबालिक बच्चे ज्ञानेश और दिव्यांशु तथा पत्नी गीता यादव का रो-रो कर बेहाल है। छोटेलाल की मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
 |
Advt |
 |
Advt. |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन
|