नया सवेरा नेटवर्क
सुल्तानपुर जनपद के सिरकीनपुर गांव में हुई घटना
जिले के गोरारी राजापुर गांव से रविवार की रात गई थी बारात
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के गोरारी राजापुर गांव निवासी एक युवक की बारात 7 मई रविवार को सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र सिरकीन पुर गांव में गई थी। देर रात बारात दुल्हन के घर पहंुची। तो बरातियों ने डीजे के धुन पर नाचते गाते दरवाजे पर पहंुचे। बारात के लोगों ने दुल्हन के दरवाज़े पर मिठाई के साथ नाश्ता किया। नाश्ते के बाद दरवाजे पर शुभ मंगलचार का कार्यक्रम शुरू हो गया। कार्यक्रम के दौरान बारात में आए लोगों की तबियत अचानक खराब होने लगी। बरातियों को उल्टी दस्त शुरू होने के बाद बारात में भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने उपचार के लिए सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर, दोस्तपुर, व शाहगंज में भर्ती कराया। अस्पताल में पहंुचे सभी बरातियों का इलाज चल रहा है। स्थानीय कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दे दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी बाजार के पारा कमाल राजापुर गांव निवासी धीरज राजभर पुत्र स्व राम चेत की बारात सात मई रविवार को सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र सिरकीन पुर गांव निवासी अमरजीत राजभर की पुत्री सोनी राजभर के घर गई थी।घरातियों ने बारात का स्वागत बडे उत्साह के साथ किया। नाश्ते के बाद रस मलाई खाकर बराती जयमाल की तैयारी में जुटे थे। तभी अचानक बारात में आए एक एक कर सभी बरातियों की हालत खराब होने लगी। बारात में गए राजा बाजार के सत्यम प्रजापती ने बताया की जब लोग बीमार होने लगे तो पहले कुछ घराती व बराती शराब पीने की वजह से बीमार होना बताना शुरू किया। लेकिन एक एक कर जब सभी बरातियों की हालत बिगड़ने लगी और उल्टी दस्त से लोग पिडि़त होने लगे और बच्चे भी गिरने लगे तो बारात में भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद घरातियों ने कुछ लोगों को अखंडनगर अस्पताल में व दोस्तपुर अस्पताल में भर्ती कराया वहीं सरवर आलम, रंजीत राजभर, संपति, रोहित, रोबिन, विवेक, सूरज, संजय, शंकर, सुनील, विजय, रोहित, पन्नालाल, रोशन, पंकज, अर्पिता, सतिराम, मिट्ठू, अजय, शाहिद, दीपक, मनीष, विशाल, राहुल, सुनील, राहुल, अमन, अब्दुल्ला, सौरभ, अनिल, चंदन समेत सभी लोग शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान विशाल पन्ना राबिन समेत अन्य लोगों की हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरिक्षक सदानंद राय ने बताया की घटना की जानकारी हुई है। अखंडनगर थाना क्षेत्र के का मामला है। तहरीर मिलने पर जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी बरातियों की हालत में सुधार आया है। मौके पर पुलिस मौजूद है।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ