नया सवेरा नेटवर्क
राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को लेकर हुई बैठक
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को लेकर बैठक हुई। जिसमें सड़क निर्माण में आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। सभी सम्बंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन गांवों में भूमि के सम्बंध में विवाद अधिक है उन गांवों के कैम्प लगाकर शिकायत का निस्तारण कराये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मडि़याहूं से जौनपुर की सड़कों को ठीक कराते हुए एक हफ्ते में अवगत कराएं। एनएच233 के समीक्षा में पाया कि केराकत में रेट लिस्ट को लेकर विवाद है, जिसके सम्बंध में पीडी से वार्ता करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह को दिया। एनएच 731 बी में के सम्बन्ध में निर्देश दिया कि अतिशीघ्र अवार्ड बनाया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शाहगंज, मडि़याहूं एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ