जौनपुर: प्रशासन की मौजूदगी में काटी गई गेहूं की फसल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के शाहापुर (गैरवाह) गांव में विवादित खेत पर बोई गई फसल रविवार को तहसील प्रशासन की मौजूदगी में कटायी करवाई गयी। आरोप है कि उक्त खेत पर गांव का ही एक मनबढ़ व्यक्ति अपना हक जताते हुए खड़ी फसल को काटने पर विवाद करता रहा।
बताया जाता है कि गांव निवासी यादवेन्द्र वर्मा ऊर्फ गुड्डू और गांव के ही एक व्यक्ति के बीच खेत को लेकर विवाद चल रहा है।
जिसमें पीड़ित खेत मालिक द्वारा दिवानी न्यायालय में वाद दायर किया है, जो विचाराधीन है। खेत में खड़ी गेहूं की फसल पकने के बाद दूसरा पक्ष उसे काटने नहीं दे रहा था। जिसपर पीड़ित ने उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार से न्याय की गुहार लगाई।
दोनों पक्षों के कागजात की जांच के बाद एसडीएम के आदेश पर रविवार को नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर गेहूं की फसल कटवाई। मामले में नायब तहसीलदार अमित सिंह ने बताया कि दूसरा पक्ष बगैर अधिकार का हस्तक्षेप कर रहा था।
%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%AF%20-%20PAARTH%20GLOBAL%20ACADEMY%20%201248-%20Sahakari%20Colony%20(Purvi)%20Umarpur%20Ruhatta,%20Jaunpur-222002%20(U.P.)%20%20English%20Medium%20School%20C.B.S.E.%20Pattern%20%20Admission%20Open%20For-2023-2.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
