जौनपुर: बोलेरो स्टार्ट न होने से वाहन छोड़ भागे चोर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाहन में लदी चोरी की छह बकरियां बरामद
घंटों चले सीमा विवाद के बाद सुल्तानपुर पुलिस ले गई वाहन
खुटहन जौनपुर। जिले के सीमावर्ती गांव हैदरपुर के बार्डर पर स्थित एक र्इंट भट्ठे पर शुक्रवार की रात बंधी आधा दर्जन बकरियां बोलेरो में लाद भागने को उत्सुक चोरों के मंसूबे पर उस समय पानी फिर गया जब मौके से उनका वाहन स्टार्ट ही नहीं हुआ। उधर गांव वाले ललकारते हुए उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। खुद को घिरता देख चोर वाहन सहित बकरियां छोड़ भागे। उधर दूसरे दिन मौके पर खुटहन व सुल्तानपुर जिले के करौंदी थाने की पुलिस पहुंच गई। घंटों सीमा विवाद के बाद आखिरकार सुल्तानपुर की पुलिस बोलेरो कब्जे में लेकर थाने ले गई। खबर लिखे जाने तक बकरी चोरों का सुराग नहीं लग सका। हैदरपुर गांव के बार्डर पर वर्षों से बंद पड़े र्इंट भट्ठे की रखवाली हेतु मुन्सी रामलुटावन गौण अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे आधा दर्जन बकरियां भी पाल रखे है। आधी रात को बोलेरो सवार पांच चोर भट्ठे पर पहुंच बकरियां वाहन में लादने लगे। बकरियों की आवाज सुन रामलुटावन की नींद खुल गई। वह शोर करता हुआ वाहन की तरफ भागा। शोरगुल सुन ग्रामीण भी लाठी डंडा लेकर मौके की तरफ आने लगे। चोर बकरियां लाद जब वाहन स्टार्ट करना चाहे तो सेल्फ काम नहीं किया। उधर लोगों को पास आने की आहट पाकर चोर वाहन छोड़ भागकर जान बचाने में ही भलाई समझे। वे अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। सुबह दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। और घंटो चले सीमा विवाद के बाद अंतत: सुल्तानपुर पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर चली गई।
![]() |
| Advt |

%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%AF%20-%20PAARTH%20GLOBAL%20ACADEMY%20%201248-%20Sahakari%20Colony%20(Purvi)%20Umarpur%20Ruhatta,%20Jaunpur-222002%20(U.P.)%20%20English%20Medium%20School%20C.B.S.E.%20Pattern%20%20Admission%20Open%20For-2023-2.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)