जौनपुर: दो नगरपालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा व एक पर सपा ने दर्ज की जीत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर चार निर्दल व सपा व भाजपा को मिली दो सीट, बसपा के खाते में आई मात्र एक सीट

नगर में दो दशक बाद खिला कमल, तो शाहगंज में चली साइकिल

शाहगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद जीतने के बाद सपा प्रत्याशी रचना सिंह

केराकत में ज्योति को प्रमाण पत्र देतीं एसडीएम नेहा मिश्रा।

जफराबाद में विक्ट्री का निशान दिखातीं सपा प्रत्याशी उम्मे राहिला व उनके पति।

मुंगराबादशाहपुर से जीत का प्रमाण पत्र लेते भाजपा प्रत्याशी कपिलमुनि।


मछलीशहर से जीत का प्रमाण पत्र लेते बसपा प्रत्याशी संजय जायसवाल।


जौनपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र लेती भाजपा प्रत्याशी मनोरमा मौर्य।


रामपुर नगरपंचायत से अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र लेते निर्दल प्रत्याशी विनोद जायसवाल।


रामपुर नगरपंचायत से अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र लेते निर्दल प्रत्याशी विनोद जायसवाल।

बदलापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र लेते हुए भाजपा प्रत्याशी सीमा सिंह।


मड़ियाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र लेतीं निर्दल प्रत्याशी रूखसाना कमाल।


गौराबादशाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र लेतीं भाजपा प्रत्याशी सीतामणि।

जौनपुर। जिले की तीन नगरपालिका परिषद में दो पर भाजपा व एक पर सपा ने जीत दर्ज की है तो वहीं 9 नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के चुनाव में दो सीटों पर भाजपा, दो पर सपा, एक पर बसपा, व चार निर्दल प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। नगरपालिका परिषद जौनपुर की सीट पर भाजपा की मनोरमा मौर्य ने 37 हजार 4 सौ छह वोट पाकर बसपा प्रत्याशी माया टंडन को 10 हजार 7 सौ इक्यानबे वोटों से हराकर दो दशक बाद इस सीट पर कब्जा जमा लिया है। माया टंडन को 26 हजार 6 सौ 15 वोट मिले हैं जबकि समाजवादी पार्टी की ऊषा जायसवाल को 16 हजार 6 सौ 69 वोट पाकर तीसरा स्थान मिला। वहीं नगरपालिका मुंगराबादशाहपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी कपिलमुनि ने 4 हजार 6 सौ 39 वोट से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद जफर को शिकस्त दी है। उन्हें 4968 वोट मिले। सपा के उमाशंकर को 3345 वोट मिले। वहीं शाहगंज नगरपालिका परिषद सीट पर सपा प्रत्याशी रचना सिंह ने भाजपा प्रत्याशी गीता जायसवाल को 2560 वोट से हराकर जीत का परचम लहराया है। बसपा प्रत्याशी को मात्र 1069 वोट मिले। मडि़याहूँ संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर में नगर पंचायत चुनाव की मतगणना शनिवार को सुबह 8 बजे से स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रांगण में शुरू हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीमती सोनी जायसवाल ने 5256 मत प्राप्त किए,जबकि निर्दल उम्मीदवार श्रीमती रु कसाना कमाल 6754 मत पाकर 1498 मतों से नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर दुबारा विजयश्री प्राप्त किया। समाजवादी पार्टी के फरहत जहां को 548 मत प्राप्त हुए। वहीं रामपुर नगर पंचायत में निर्दल प्रत्याशी विनोद जायसवाल 2400 वोट से जीत दर्ज करने में कामयाब हुए हैं। इसी प्रकार मडि़याहूं के बेलवा वार्ड से सभासद पद की निर्दल प्रत्याशी इंदिरा देवी 380 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राखी सोनकर को 197 मतों से पराजित किया। वार्ड नंबर 2 सदरगंज पश्चिमी से राजेंद्र सोनकर ने 370 मत पाकर भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल कुमार गुप्ता को 11 मतों से पराजित किया। वार्ड संख्या 3 मिरदहा मोहल्ला से पिंकी सोनकर ने 425 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शशिकला को 305 मतों से पराजित किया। वार्ड संख्या चार भंडरिया टोला से निर्दल प्रत्याशी पप्पू बनवासी ने 523 मत पाकर समाजवादी पार्टी के भैया राम को 420 मतों से पराजित किया। वार्ड संख्या 5 यादव बस्ती से बबलू सोनकर ने 194 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद सोनकर को 64 मतों से पराजित किया। वार्ड संख्या 6 से भाजपा के अरविंद चौरसिया ने 342 मत प्राप्त कर निर्दल प्रत्याशी शीतला चौरसिया को 12 मतों से पराजित किया। वार्ड संख्या 7 खैरूद्दीनगंज से राकेश गुप्ता ने 15 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नरेश यादव को 218 मतों से पराजित किया। वार्ड संख्या 8 सदर गंज उत्तरी से रवि मौर्या ने 227 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिब्राा खान को 41 मतों से पराजित किया। वार्ड संख्या 9 कजियाना मोहल्ले से समाजवादी पार्टी की चांद बीवी ने 399 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के सुरसत्ती को 13 मतों से पराजित किया। वार्ड संख्या 10 भंडरियाटोला पाही से निर्दल प्रत्याशी डॉक्टर वाहिद ने 315 मत पाकर निर्दल प्रत्याशी नीलेश यादव को 113 मतों से पराजित किया। वार्ड संख्या 11 गडही मोहल्ला से इकबाल अहमद ने 259 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जहांगीर को 35 मतों से पराजित किया। वार्ड संख्या 12 मिश्राना मोहल्ला से ममता वर्मा ने 556 मत प्राप्त कर भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी देवी को 361 मतों से पराजित किया। वार्ड संख्या 13 महतवाना मोहल्ले में भाजपा की अर्चना मौर्य ने 518 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गुलजार बेगम को 371 मतों से पराजित किया। वार्ड संख्या 14 गंज पश्चिमी से अनिल साहू ने 319 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश केसरी को 160 मतों से पराजित किया। वार्ड संख्या 15 गोला बाजार से इजहार अहमद गुड्डू ने 478 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सोनू जायसवाल को 309 मतों से पराजित किया। जफराबाद संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत के निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी उम्मे राहिला ने रिकार्ड तोड़ जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। दो बार से नगर पंचायत जफराबाद के अध्यक्ष पद पर काबिज रहे प्रमोद बरनवाल के जीत का रिकार्ड शनिवार को टूटकर धाराशाही हो गया। शनिवार को हुई मतगणना में नगर पंचायत जफराबाद के अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी उम्मे राहिला पत्नी डॉ सरफराज खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी संदीप सेठ उर्फ  कल्लू को 814 मतों से तथा तीसरे स्थान पर रहे निवर्तमान चेयरमैन प्रमोद बरनवाल को 1157 वोटों से पराजित कर इतिहास रच दिया है। मालूम हो कि उम्मे राहिला जफराबाद की पहली मुस्लिम नगर पंचायत अध्यक्ष होंगी। विजई हुई राहिला के समर्थकों ने जीत का ऐलान होते ही मतगणना स्थल के बाहर उन्हें माला पहनाकर जीत की बधाई दी और जफराबाद कस्बे में गाजे बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया और पटाखे फोड़े गये। अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने बाद उम्मे राहिला ने कहा कि यह अकेले मेरी जीत नही है, बल्कि कस्बा के सभी नागरिकों की जीत है। जिस आशा व वि·ाास के साथ जनता ने मुझे अपना अपार स्नहे व प्यार देकर अपना अध्यक्ष बनाया है, मैं उनके आशा व विश्वास पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूॅगी। उधर 10 वार्डों में से 8 वार्डोंं पर सपा ने अपना परचम लहराते हुए कब्जा जमा लिया। शेष दो वार्डो में अन्य पार्टियों के प्रत्याशी विजयी हुऐ। वार्ड नं 1 चकमहमूद से दिलशाद अहमद (सपा) वार्ड नं 2 से हीरामनि पत्नी संकठा (सपा) वार्ड नं 3 सैयदहास से परवेज कुरैशी उर्फ  कल्लू (सपा) वार्ड नं 4 सैयदअलीपुर से परवेज कुरैशी की पत्नी सिद्दीका बानो (सपा) वार्ड नं0 5 नासही से विनोद प्रजापति (सपा) वार्ड नं 6 शेखवाड़ा उत्तरी से रविकान्त मोदनवाल (सपा) वार्ड नं 7 काजीअहमदनूर प्रथम से सुनीता पत्नी जोगेन्द्र, (सपा)  वार्ड नं 9 काजीअहमदनूर द्वितीय से जगत नारायण (सपा) वार्ड नं 8 हिसारकोट से शमा परवीन पत्नी शाह नेयाज अहमद (निर्दल) वार्ड नं 10 से सुलाबी देवी पत्नी छेदीलाल (आप) ने जीत हासिल की। गौरतलब हो कि पति-पत्नी दोनों ने जीता सभासदी का चुनाव। स्थानीय नगर पंचायत में वार्ड नं 3 सैयदहास से सपा के प्रत्याशी रहे परवेज कुरैशी उर्फ  कल्लू ने जहां अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी निवर्तमान सभासद विक्रम (आप) को पराजित कर जीत दर्ज की, वहीं परवेज कुरैशी की पत्नी सिद्दीका बानों (सपा) ने वार्ड नं 4 सैयदअलीपुर में अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी साजिया पत्नी सेराज अंसारी (बसपा) को पराजित कर चुनाव जीत लिया जिसकी खूब चर्चा रही। वहीं नव सृजित कजगांव नगर पंचायत में फिरोज अहमद ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीत कर पहले अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त किया। जफराबाद थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कचगांव में निर्दल प्रत्याशी फिरोज अहमद ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी प्रत्याशी शान्ति देवी को 121 मतों से पराजित कर चुनाव जीत लिया। इसी तरह सभासद पद का चुनाव लड़ रहे निर्दल प्रत्याशी अरविन्द कुमार पुत्र मिठाई, इजलाश पुत्र देवन, इकबाल अहमद पुत्र मुख्तार अहमद आकाश पुत्र कृष्णकान्त,आलोक पुत्र देवराज, सरोजा पत्नी राजकपूर तथा सपा के हैदर अंसारी पुत्र अबुल हसन एवं रितेश पुत्र श्यामलाल, भाजपा के सुनील पुत्र हरिलाल तथा आजाद समाज पार्टी के अहिसमा पत्नी मोहम्मद शमीम अंसारी ने चुनाव में जीत हासिल की है। केराकत संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी ज्योति जायसवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा उम्मीदवार पूर्व चेयरमैन मीना साहू को 1133 मतों के अन्तर से हराकर चेयरमैन निर्वाचित घोषित की गयीं। जहां ज्योति जायसवाल को 2563 मत मिला। वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी पराजित सपा उम्मीदवार मीना साहू को 1430 मत मिला। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष ज्योति जायसवाल को जीत का प्रमाण पत्र देकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सीओ गौरव शर्मा, तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी व कोतवाल आदेश कुमार त्यागी उपस्थित रहे। नव निर्वाचित निर्दल प्रत्याशी ज्योति जायसवाल ने अपनी जीत को नगरवासियों की जीत बताते हुए कहा कि नगर का  चौमुखी विकास करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य होगा। नगर की जनता ने जो मुझे  असीम प्यार व सम्मान दिया है। उसे कभी भुला नहीं सकती। जो कार्य अधूरे हैं उसे पूरा करने का मेरा प्रयास होगा। बिना भेदभाव के सभी को साथ लेकर चलने का मेरा प्रयास रहेगा। मछलीशहर संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत में बसपा प्रत्याशी संजय कुमार जायसवाल 3919 मत पाकर विजय घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी नितेश जायसवाल को 865 मतों से हराकर विजय हुए। मछलीशहर में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, एआईएमआईएम सहित 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। निकाय चुनाव में बसपा प्रत्याशी संजय कुमार जायसवाल को 3919 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी नितेश जायसवाल को मत 3054 मिले। एआईएमआईएम प्रत्याशी गुलाम रसूल उर्फ  बबलू राइन को 2591 मत मिले। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जियाउद्दीन को 1993 मत मिले और कांग्रेस प्रत्याशी महमूद आलम को 1448 मत मिले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी को शून्य सरजू प्रसाद मौर्य को 45 मत मिले और निर्दल प्रत्याशी जलील अहमद को 104 मिले और 2 मत नोटा पर गया। इस प्रकार संजय कुमार जायसवाल मछली शहर नगर पंचायत की सीट जीतकर चौथी बार नगर पंचायत अध्यक्ष बने। शाहगंज संवाददाता के अनुसार भाजपा का गढ़ माने जाने वाले नगर पालिका शाहगंज के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पहली बार भाजपा प्रत्याशी गीता जायसवाल को 2560 मतों से पराजित कर सपा प्रत्याशी रचना सिंह ने भारी मतों से जीत का परचम लहराया। शाहगंज नगरपालिका परिषद में भाजपा का दबदबा रहता था। पार्टी के सदस्यों के विरोध के बावजूद भी पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल की भयोहू निवर्तमान चेयरमैन गीता जायसवाल पर दोबारा दांव लगाई। लेकिन जनता को पार्टी का फैसला रास नहंी आया और नाराजगी का असर निकाय चुनाव के परिणाम में देखने को मिला। भाजपा प्रत्याशी गीता जायसवाल को 4963 वोट मिले। और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पूर्व चेयरमैन स्व जितेन्दर सिंह की बहू रचना सिंह को 7523 वोट मिले। रचना सिंह 2560 मतों के अंतर से गीता जायसवाल को पराजित कर दिया। चुनाव में बहुजन समाज पार्टी का प्रदशर््ान उम्मीद के विपरीत रहा। और पार्टी के उम्मीदवार जय प्रकाश गुप्ता की पत्नी सुमन गुप्ता को 1069 मत मिले। पहली बार नगर निकाय के चुनाव मैदान में उतरी एमआईएम की प्रत्याशी परमशीला को 737 मत प्राप्त हुआ। शाहगंज नगर पालिका मे समाजवादी पार्टी ने पहली बार अपना परछम लहराया। बदलापुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की सीमा सिंह ने 779 वोट से भीम आर्मी की मालती देवी को शिकस्त देकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। वहीं गौराबादशाहपुर नगर पंचायत सीट पर भाजपा की सीतामणि ने सपा की सुशीला सरोज को 343 वोटो से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। वहीं खेतासराय संवाददाता के अनुसार सपा के वसीम अहमद काउंटिंग के दौरान जीत दर्ज करने का दावा कर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी की आपत्ति के बाद  पुन: रिकाउंटिग शुरू हुई जिससे अंतिम परिणाम आने का लोग इंतजार करते रहे। 

*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp@ |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*ADMISSION OPEN 2023-24  Affiliated to I.C.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No. UP4562022  HARIHAR SINGH INTERNATIONAL SCHOOL  NURSERY to IXth   Umarpur, Jaunpur  ADMISSION OPEN 2023-24  Our Other Prestigious Branch Affiliated to C.B.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No 2131832  HARIHAR PUBLIC SCHOOL  KULHANAMAU, JAUNPUR  Affiliated to U.P.Board   HARIHAR SINGH PUBLIC SCHOOL  |  UMARPUR, JAUNPUR  387 E, Parmanatpur, Umarpur, Near Maihar Devi Mandir, Jaunpur 9198331555, 7311119019, 9415207032 | #NayaSaveraNetwork*
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ