जौनपुर: रास्ता अवरूद्ध करने के मामले में सौ से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
राष्ट्रीय राज मार्ग पर सड़क दुर्घटना के बाद लोगों ने किया था प्रदर्शन
जौनपुर। बक्शा राष्ट्रीय राज्यमार्ग जाम करने के आरोप में बक्शा पुलिस ने भाजपा नेता सहित कुल 60 नामजद व 60 से 70 अज्ञात के खिलाफ गम्भीर धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से करीब दर्जनभर महिला पुरु षों को शांतिभंग में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मार्ग जाम करने एवं पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में सिकरारा थाना क्षेत्र के सुरूआरपट्टी गाँव थाना सिकरारा निवासी भाजपा नेता भूपाल सिंह उर्फ भोले कुल्हनामऊ निवासी राजेन्द्र नोना, छोटक नोना, लाला, रामबाबू, शनि, विनोद, आशीष, बुधानी ,राजेश, पिंकू, प्रीतम दिनेश,पिंटू दीपक सरोज सहित कुल 60 नामजद एवं 30 अज्ञात के खिलाफ राष्ट्रीय राज्यमार्ग जाम करने, पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने,बलवा करने एवं 7 सीएलए ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मौके से गिरफ्तार पुलिस ने 15 पुरु षों व 6 महिलाओं को शांतिभंग में चालान कर दिया।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |

%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%AF%20-%20PAARTH%20GLOBAL%20ACADEMY%20%201248-%20Sahakari%20Colony%20(Purvi)%20Umarpur%20Ruhatta,%20Jaunpur-222002%20(U.P.)%20%20English%20Medium%20School%20C.B.S.E.%20Pattern%20%20Admission%20Open%20For-2023-2.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
