 |
जानकी सिंह को सम्मानित करते धनंजय सिंह |
 |
मंच पर उपस्थित कलाकार। |
नया सवेरा नेटवर्क
मां विन्धयवासिनी महोत्सव में कलाकारों को पूर्व सांसद ने किया सम्मानित
जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने नगर के मां दुर्गा मंदिर विसर्जन घाट के पास आयोजित मां विन्ध्यवासिनी महोत्सव में शामिल कलाकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि पूर्वांचल में लोक गायक कलाकारों की प्रतिभा में कोई कमी नहीं है जरूरत है ऐसे लोगों को उचित मंच व सम्मान देने की जिससे कि वे अपने जिले के साथ साथ प्रदेश व देश का नाम रौशन कर सकें। आदि गंगा गोमती के तट पर आयोजित मां विन्ध्यवासिनी महोत्सव में जिस तरह से देश के मशहूर लोक व भक्ति गीत गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति मां के दरबार में पेश की वह सराहनीय है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि आज वे ऐसे कलाकारों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। पूर्व सांसद ने जानकी सिंह को विशेष तौर पर इस कार्यक्रम के लिए सम्मानित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक सर्वेश पांडेय अभिनेता मुम्बई व राजेंद्र सिंह सूरज गायक टी सीरीज व अतिथियों ने मां विन्ध्यवासिनी की पूजा अर्चना के बाद किया। कार्यक्रम में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आये तीस से अधिक कलाकारों ने मां के दरबार में अपनी मधुर आवाज से प्रस्तुति पेश कर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। विशिष्ट अतिथि मुम्बई से आये स्टेट के प्रमुख एडवोकेट समरनाथ पांडेय, विवेक सेठ मोनू ने भी कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए स्मृति चिन्ह व मां की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। अतिथियों द्वारा जिले के सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग करने वाले चालीस लोगों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना, सचिव मोतीलाल यादव, मुन्ना ओझा, आचार्य रजनीकांत द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आभार सर्वेश पांडेय व सुराज ने प्रकट किया। इस मौके पर विमल गुप्ता, स्कंद गुप्ता, निशा गुप्ता, विकेश उपाध्याय, नीरज श्रीवास्तव, विवेक सेठी, सतवंत सिंह, अजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|