नया सवेरा नेटवर्क
गुरैनी में ब्रोकर के लिए अपनी आवाज़ की बुलंद
खेतासराय जौनपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रमुख केंद्र मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम गुरैनी के सामने से ब्रोकर को हटाने से नाराज़ उलेमाओं ने सांसद रीता बहुगुणा जोशी का दरवाजा खटखटाया है। चूंकि वह उस समय जौनपुर की प्रभारी मंत्री रही, उन्हीं के अनुमोदन पर यहाँ ब्रोकर बना था। एक सप्ताह पहले ठेकेदार ने सड़क पैचिंग के दौरान ब्रोकर हटाया तो एक आलिम-ए दीन सड़क हादसे के जद में आ गए। जिससे यहाँ के जिम्मेदार आक्रोशित हो उठे। गुरु वार को उक्त स्कूल के नाजिम मौलाना अब्दुर्रहीम ने प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि पूर्वी सूबे का बड़ा केंद्र होने के चलते यहाँ दो हज़ार से अधिक बच्चें अलग-अलग सूबे से तालीम हासिल कर रहे है। सैकड़ो बच्चे समेत अन्य लोगों को सड़क पार के दौरान दुर्घटना के शिकार हो जा रहे है। 2019 में स्टेट हाइवे-5 पर उस समय के प्रभारी मंत्री के आदेश पर डीएम ने दो ब्रोकर बनवाया। वर्तमान में यह मार्ग एनएच-135 ए हो गया है। अब यहाँ से ब्रोकर हटा दिए जाने से दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। इस से पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखकर अपनी समस्या बता चुके है। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों की मानी जाए तो सामान्य तौर पर एनएच पर ब्रोकर बनाने की एजाजत नही है। फि़र भी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आवश्यकतानुसार इसे बनाया जा सकता है। मदरसे के नाजि़म मौलवी अब्दुर्रहीम ने बताया कि ट्रैफिक रफ़्तार के सम्भावित ख़तरे को देखते हुए जिम्मेदारों से बात की तो यहाँ के पीडब्ल्यूडी के एक्सीएन ने हाथ खड़े कर लिए। कहा कि एनएच वाराणसी के अफसर ही मामले को देख सकते हैं।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ