नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव में गुरु वार शाम पारिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने कमरे में साड़ी के सहारे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हिसामपुर गांव निवासी मनीष यादव की 27 वर्षीय पत्नी विनीता यादव शाम को पारिवारिक कलह से तंग आकर कमरें में साड़ी से पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की शादी 2014 में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। परिवार में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ