नीतीश राणा की पत्नी का पीछा कर परेशान करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा की पत्नी का कथित तौर पर पीछा करने और उन्हें परेशान करने के आरोप में पश्चिमी दिल्ली में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कीर्ति नगर थाने में पीछा करने और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, राणा की पत्नी का पीछा करने की कोशिश करने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
नीतीश राणा की पत्नी सांची मारवाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में हाल ही में खुद के साथ घटी घटना के बारे में बताया। साथ में ये भी बताया कि जब उन्होंने दिल्ली पुलिस से उस घटना की शिकायत की तो उनकी ओर से क्या सुनने को मिला?
बता दें कि KKR टीम के कप्तान की पत्नी सांची मारवाह के साथ घटना तब घटी, जब वो अपने घर के रास्ते में थी। जानकारी के अनुसार घटना दिल्ली के कीर्ति नगर की है, जहां दो अंजान लड़के उनकी कार का पीछा करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने उनकी कार को टक्कर भी मारी। जिसके बाद वह पूरी तरह से डर गईं। सांची मारवाह ने घटना की शिकायत दिल्ली पुलिस से की थी। अब इस मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है।
![]() |
| Advt |

%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%AF%20-%20PAARTH%20GLOBAL%20ACADEMY%20%201248-%20Sahakari%20Colony%20(Purvi)%20Umarpur%20Ruhatta,%20Jaunpur-222002%20(U.P.)%20%20English%20Medium%20School%20C.B.S.E.%20Pattern%20%20Admission%20Open%20For-2023-2.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)