नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। कोई किस प्रकार आप का ब्रेनवाश कर सकता है इसका उदाहरण ‘द केरला स्टोरी में दिखाया गया है। सत्य घटनाओं पर आधारित यह फिल्म हमें सीख देती है कि सब्जबाग दिखा कर बरगलाने वालों से कैसे बचा जाए।
ये बातें समाज सेविका रजनी शर्मा ने सोमवार को पीडीआर मॉल में युवतियों से कहीं। आर्य महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं को ‘द केरला स्टोरी दिखाने ले गईं रजनी शर्मा ने कहा कि फिल्म में दिखाया गया है कि हमारा बेजा इस्तेमाल करने के लिए कैसे-कैसे प्रलोभन दिए जा सकते हैं।
जब भी ऐसी गतिविधि आप के आसपास हो तो उसके बारे में अभिभावकों से चर्चा अवश्य करें। जो लड़कियां अपने अभिभावकों से दूर रहकर दूसरे शहरों में पढ़ाई-लिखाई कर रही हैं वे अपने सबसे भरोसेमंद शिक्षक-शिक्षिका से इस बारे में बात करें।
उन्होंने कहा कि अपने धर्म के लिए आप के मन में जो प्रश्न हैं उसके बारे में अपने धर्मगुरुओं से चर्चा करें। अपने धर्म के बारे में जानकारी के लिए ग्रंथों का अध्ययन अनिवार्य है। आप एक कहानी के रूप में भी यदि अपने धर्मग्रंथों का अध्ययन करेंगी तो उसके विभिन्न पक्षों के बारे में जानकारी होगी। तब कोई बरगलाने की कोशिश करेगा तो उसका विरोध करते हुए सत्य को सामने रख सकती हैं।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ