जौनपुर: जल शक्ति मंत्री ने जल जीवन परियोजना का किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
स्वतंत्रदेव सिंह ने सादनपुर गांव में पानी पीकर परखी गुणवत्ता
जौनपुर। मंत्री जल शक्ति विभाग एवं ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को विकास खण्ड बक्शा के सादनपुर गांव में जलजीवन परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों से मिली शिकायतों पर सुनवाई करते हुए उन्होंने निर्माणदायी कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने नवम्बर तक हर हाल में जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना का काम पूरा करने के निर्देश दिए। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो अफसर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जल शक्ति मंत्री ने गांव में बरसात से पूर्व खोदे गये मार्गों की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए। मंत्री द्वारा प्रशिक्षण लिए हुए लोगों से प्रशिक्षण के संबंध में बारी-बारी से जानकारी प्राप्त की और सभी ग्रामवासियों को निर्देशित किया कि जल संचय किया जाए। इस दौरान उन्होंने स्वयं पानी पीकर पानी की गुणवत्ता की जानकारी ली। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पुष्पराज सिंह, एक्सईएन अभियंता जल निगम ग्रामीण राजेश गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी मनोकामनाएं सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मंत्री स्वतंत्रदेव के न रुकने से मायूस हुए लोग
सिरकोनी जौनपुर। वारणसी से जिला मुख्यालय आते समय हौज टोल प्लाज़ा के पास भारतीय जनता पार्टी के सिरकोनी मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत समारोह का कार्यक्रम रखे थे। कैबिनेट मंत्री का काफिला दिखाई देते ही भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित हो गए लेकिन कार्यकर्ताओ ने देखा कि मंत्री जी का काफिला बिना रु के ही आगे निकल गया। यह देख भाजपा के लोगों में मायूसी छा गयी। कार्यकर्ता अपनी भड़ास निकालते हुए चले गए। उक्त स्वागत कार्यकम में मण्डल अध्यक्ष सिरकोनी रमेशचन्द्र जायसवाल, सत्यप्रकाश सिंह करिया, संजय सिंह बबलू, शशिकांत पाठक,गोलू सिंह,रमेश सिंह,पप्पू चौहान,मनोज गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।