जौनपुर: करंट की चपेट में आने से घोड़े संग एक झुलसा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुफ्तीगंज जौनपुर। खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए तार और उसमें प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आने से एक घोड़ा और उसका संचालक मरते मरते बच गया। करंट लगने से दोनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घोड़ा संचालक ने खेत के मालिक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मुफ्तीगंज क्षेत्र के विजयीपुर गांव निवासी कंचन सरोज अपना घोड़ा लेकर एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे कि रास्ते में कटहरी गांव में गोलू मौर्या के खेत में लगे तार की चपेट में आ गए। तार में करंट प्रवाहित होने से दोनों की जान जाते जाते बच गई। घोड़ा के पैर की नसें कट गई हैं इसके अलावा पूरे शरीर में गंभीर चोट लगी है। घोड़ा बचाने में घोड़ा संचालक भी करंट से झुलस गया। जानकारी के अनुसार घोड़ा संचालक को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया। घोड़ा संचालक ने खेत मालिक गोलू मौर्या के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
