प्रयागराज: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। अखिल भारतीय महिला उद्योग व्यापार मंडल के मुट्ठीगंज कैंप कार्यालय में रविवार को महिला शाखा का विस्तार किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने नवनियुक्त महिला सदस्यों को शुभकामना दी।
संगठन के जिला अध्यक्ष लालू मित्तल की सहमति पर जिला महिला प्रभारी रत्ना जायसवाल ने क्षेत्रवार महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति कर घोषणा की। संगठन मंत्री सरिता गुराना, श्वेता मित्तल, निधि केसरवानी, कोषाध्यक्ष उषा केसरवानी को बनाया गया।
इसके अलावा उषा केसरवानी अध्यक्ष मुट्ठीगंज, सरिता जयसवाल अध्यक्ष कटघर, कविता जायसवाल अध्यक्ष धूमनगंज, अलका केसरवानी अध्यक्ष बाई का बाग, शिवानी जायसवाल अध्यक्ष मीरापुर, रीता निषाद अध्यक्ष दारागंज मनोनीत की गईं।
इसके अलावा जिला कमेटी से रमन गुप्ता जय हिंद को संगठन मंत्री बनाया गया। इस दौरान गंगापार के जिलाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी ने कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। महानगर महामंत्री पवन श्रीवास्तव, नीरज गुप्ता, नीरज केसरवानी, शिवानी साद, अभिषेक शुक्ला, विजय बहादुर सिंह, कन्हैया लाल आदि मौजूद रहे।
![]() |
| Ad |

%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%AF%20-%20PAARTH%20GLOBAL%20ACADEMY%20%201248-%20Sahakari%20Colony%20(Purvi)%20Umarpur%20Ruhatta,%20Jaunpur-222002%20(U.P.)%20%20English%20Medium%20School%20C.B.S.E.%20Pattern%20%20Admission%20Open%20For-2023-2.jpg)
