Jaunpur Nikay Chunav Result 2023 Live Updates | देखिए जफराबाद, मड़ियाहूं, रामपुर, कजगांव, खेतासराय नगर पंचायत की सीट पर किस प्रत्याशी ने सभी को छोड़ा पीछे | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जौनपुर जिले के जफराबाद नगर पंचायत सीट पर समाजवादी पार्टी की साइकिल सरपट दौड़ रही है। यहां पर भाजपा, बसपा, आप, कांग्रेस के पसीने छूट रहे हैं। वहीं मड़ियाहूं नगर पंचायत की बात करें तो यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी रूखसाना आगे चल रही हैं वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी है। रामपुर नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी विनोद जायसवाल आगे चल रहे है। दूसरे नंबर पर सपा है। इसके अलावा नगर पंचायत जफराबाद वार्ड संख्या 2 ताड़तला से हीरामणि को 264  वोट और बिंदु देवी  263  वोट  मिले। इस पर बिंदु देवी की तरफ से रिकाउंटिग की मांग की गई है। कचगांव नगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 रामपुर से सभासद पद के प्रत्याशी पर दो लोग बराबर मत पाए हैं। सुमंत प्रजापति व अरविंद प्रजापति को 138 - 138 वोट मिले। शाहगंज नगर पालिका परिषद के मतगणना में पहले राउंड के बाद भाजपा - 1401 वोट पाकर दूसरे नंबर पर है जबकि सपा 1512 वोट पाकर पहले स्थान पर है, जबकि बसपा के प्रत्याशी को 579 वोट मिले। नगर पंचायत खेतासराय अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे तक मतगणना में भाजपा प्रत्याशी रूपेश गुप्ता को 1003 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी और निवर्वतमान अध्यक्ष वसीम अहमद को 530 वोट मिले। यहां पर भाजपा प्रत्याशी 476 वोटों से आगे चल रहे हैं। यह खबर आप नया सबेरा डॉट कॉम www.nayasabera.com पर पढ़ रहे हैं। अब देखना यह है कि शाम तक आगे-पीछे के इस खेल में कौन प्रत्याशी बाजी मारता है? नया सबेरा के साथ मतगणना काउंटिंग में जुड़े रहिए, हम आपको पल-पल की खबरों से अपडेट कराते रहेंगे।


Jaunpur Nikay Chunav Result 2023 Live Updates


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ