जौनपुर: 50 हजार नगदी समेत लाखों की चोरी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित किशुनदासपुर में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर 50 हजार नगदी समेत लाखों के जेवरात व सामान उठा ले गए। सूचना पर पहुंची मीरगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। उक्त गांव निवासी होम गार्ड उस्मान घर के दरवाजे पर सोया हुआ था। पत्नी मायके गई हुई है। भुक्तभोगी के अनुसार रात तकरीबन 1बजे वह बाहर सो गये। गर्मी होने से बेटी भी बरामदे मे सो गयी थी। रात एक बजे के बाद घर मे घुसे चोर पेटी और अटैची का ताला तोड़कर 50 हजार नगद, पायल सोने का झुमका करीब एक कुन्तल पीतल के बर्तन आदि उठा ले गये। सुबह चोरी की जानकारी होने पर डायल 112 पुलिस व थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुची मीरगंज पुलिस घटना की जांच कर रही है।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |
![]() |
विज्ञापन |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent