नया सवेरा नेटवर्क
'सुरतरंग' के तहत लिया जायेगा गायकी के होनहारों का ऑडिशन
जौनपुर। संगीत के क्षेत्र में नयी प्रतिभाओं को फि़ल्म और टी.वी. स्क्रीन पर लाने के लिए स्वर्गीय मास्टर मदन की याद में राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता '' सुरतरंग '' का आयोजन आज मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में किया गया है। जिले में संगीत प्रतिभाओं की असीम सम्भावनाओं को देखते हुए संगम कला ग्रुप नयी दिल्ली पहली बार राष्ट्रीय संगीत गायन प्रतियोगिता '' सुरतरंग '' का आयोजन कर रहा है। क्षेत्रीय फाइनल 4 जून को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल वि·ाविद्यालय में आयोजित होगा, जहाँ से चयनित प्रतिभागियों को आल इंडिया क्वार्टर फाइनल नयी दिल्ली भेजा जायेगा। संस्था के क्षेत्रीय प्रमुख कृष्णा पटेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिये पंजीकरण ऑडिशन के दिन होंगे। ऑडिशन फॉर्म प्रतियोगिता के दिन ही उपलब्ध होंगे। उम्र के हिसाब से प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया है। 6 से 12 वर्ष (सब - जूनियर वर्ग ),13 से 18 वर्ष (जूनियर वर्ग ) और 19 से 30 वर्ष (सीनियर वर्ग) प्रतियोगिता हेतु गीतों के चयन को दो श्रेणीयों में बांटा गया है। फि़ल्म और नॉन- फि़ल्म श्रेणी। फि़ल्म वर्ग श्रेणी में बॉलीवुड फि़ल्मी गीत और नॉन फि़ल्म भजन, ग़ज़ल, फोक और प्राइवेट संगीत अलवम के गीतों में से चयनित करना करना होगा। प्रतियोगी अपना फॉर्म फि़ल्म या नॉन फि़ल्म अथवा दोनों श्रेणीयों में भी आवेदन कर सकते है। प्रतियोगी शास्त्रीय संगीत में रागों का चयन नहीं कर सकते हैं। पहली बार जनपद में प्रतियोगिता होने के नाते स्थानीय प्रतिभागियों का आवेदन नि:शुल्क रखा गया है। पूरी प्रतियोगिता 5 चरणों में आयोजित होंगी। ऑडिशन के प्रथम चरण में चयनित प्रतिभागियों को क्षेत्रीय फाइनल में बुलाया जायेगा फिर वहां से चयनित प्रतिभागियों को आल इंडिया क्वाटर फाइनल के लिए नई दिल्ली भेजा जायेगा जहाँ बाकी 3 चरणों की प्रतियोगिता सम्पन होंगी। संस्था की महासचिव सुनैना सिंह ने बताया कि जहाँ तक संगम कला ग्रुप की बात है वह दिन प्रतिदिन नयी नयी उचाईयों को छू रहा है चाहे वह संगीत हो, नृत्य हो या ड्रामा हो ' संगम कला ग्रुप भारत के छोटे छोटे गावों में जाकर खास प्रतिभाओं को चुन चुन कर टेलीवीजन स्क्रीन पर लाती है। स्वर्गीय मास्टर मदन जो महज 12 वर्ष की उम्र में इस दुनिया से रु .खसत हो गए, ऐसी प्रतिभा गुमनामी के अंधेरों में खो ना जाए ' इसलिए स्वर्गीय मास्टर मदन की याद में हर वर्ष यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। संगम कला ग्रुप के जरिये कई मशहूर गायक जैसे सोनू निगम, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, आनंद राज आनंद, महम्मद तोशी, जावेद अली, हर्षित सक्सेना, पीनाज़ मसानी, जसविंदर नरु ला, राकेश मैनी, श्रीराम, रंजीत रजवाड़ा, विनीत सक्सेना, आकृति कक्कर आदि जैसे अनिगनत गायक कलाकार देश विदेश में अपनी गायन प्रतिभा से लोगों को मन्त्र मुग्ध कर रहे है।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ