प्रद्युत देबबर्मा 10 मई को दिल्ली में अमित शाह से करेंगे मुलाकात | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अगरतला। टिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रद्युत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने कहा कि वह 10 मई को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। देबबर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि शाह ने उन्हें मुलाकात के लिए आमंत्रित किया है। 

इस बीच गृह मंत्रालय में विशेष सचिव ए के मिश्रा ने मणिपुर के हालात की वजह से अपने त्रिपुरा दौरे को रद्द कर दिया है। केंद्र सरकार ने मिश्रा को त्रिपुरा के मूल निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत की अगुवाई करने के वास्तेनियुक्त किया है। देबबर्मा ने रविवार को कहा, ‘‘मिश्रा ने मुझे बताया कि वह त्रिपुरा नहीं आ रहे क्योंकि वह मणिपुर जा रहे हैं।

मणिपुर दौरे के बाद वह दिल्ली लौटेंगे और केंद्र को वहां के हालात की जानकारी देंगे। उसके बाद वह हमारे राज्य में आएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मिश्रा ने हमारे राज्य में नहीं आने पर अफसोस जताया। वह दो-तीन दिन में मणिपुर आ सकते हैं। 

वह न केवल मुझसे, बल्कि मुख्यमंत्री माणिक साहा से, आईपीएफटी के नेताओं से और आदिवासी समाजपतियों से भी बातचीत कर सकते हैं।’’ टिपरा मोथा ने फरवरी में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में 13 सीटों पर जीत हासिल की थी।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ