जौनपुर: कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के लिए आवेदन 10 जून तक | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्रीजंक्शन) योजना के तहत कृषि विभाग वन स्टाप शॉप की स्थापना करेगा। इससे किसानों को एक ही स्थान पर एक ही छत के नीचे बीज, खाद, कृषि उपकरण, कृषि रसायन की सुविधा मिलेगी। कृषि से स्नातक करने वाले युवाओं को रोजगार मिलेगा साथ ही साथ किसानों को उपयोगी जानकारी की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी। विभाग की ओर से शाप स्थापना के लिए आवेदन की मांग की गई है। उप कृषि निदेशक जय प्रकाश ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य कृषकों को मृदा परीक्षण, उर्वरक उपयोग की तकनीकी जानकारी, उच्च गुणवत्ता के बीज,जैव उर्वरक, सूक्ष्म पोषक तत्व, वर्मी कंपोस्ट, कीटनाशक,जैविक कीटनाशक इत्यादि समस्त प्रकार के कृषि निवेशों की आपूर्ति करना तथा लघु कृषि यंत्रों को किराए पर उपलब्ध कराना है। चयनित उद्यमियों को कृषि व्यवसाय की गतिविधियों के लिए बीज, खाद एवं रसायन के लाइसेंस प्राप्त करने, बैंकों से ऋण प्राप्त करने में सहायता भी दी जाएगी, इसके अलावा स्वतंत्र कृषि केंद्र व्यवसाय की स्थापना के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। योजना में कृषि स्नातक अभ्यर्थी चयनित होंगे, जिनकी उम्र 40 वर्ष से अधिक न हो। योजना की अधिकतम लागत 06 लाख रु पये होगी, जिसकी ऋण सीमा पांच  लाख रु पये तथा प्रतिपूर्ति राशि एक लाख रु पये आवेदक की ओर से अभिदान किया जाएगा। चयनित उद्यमी प्रशिक्षण अवधि 13 दिन पूरी करने के उपरांत अनुमन्य अनुदान प्राप्त करेंगे। आवेदकों का चयन जनपद स्तरीय गठित समिति की ओर से किया जाएगा। जनपद के लिए कुल 58 उद्यमिता केंद्र की स्थापना किए जाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें 42 ब्लाक वार तथा 16 नगरीय क्षेत्रों में खोले जाएंगे। इछुक अभ्यर्थी उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर 10 जून तक पॉलिटेक्निक चौराहे के निकट स्थित कृषि भवन में आवेदन कर सकते हैं।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें