नया सवेरा नेटवर्क
मुफ्तीगंज जौनपुर। रसोइया संघ ने बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी को अपनी मीटिंग कार्यालय पर प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश रसोइया संघ शिव शंकर उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक करके एक ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी रवि कुमार सिंह को सौंपा । उनका कहना है कि रसोइया में सबसे बड़ी समस्या नवीनीकरण की है। ज्ञापन के माध्यम से रसोईयों ने मांग की है कि हमारे मानदेय को शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों की तरह हर हाल में महीने की 10 तारीख तक दे दिया जाय। हमे अन्य कर्मचरियो की तरह कुछ अवकाश भी दिए जाएं। हमारे मानदेय को महंगाई के हिसाब से उसमंे वृद्धि की जाय हम यदि अकस्मात किसी कारण वश नही आते तो हमे अनुपस्थिति दिखाकर मानदेय से काट लिया जाता है। हमारे लोगो का रु का मानदेय शीघ्र दिलाया जाय और हमे स्थायी नियुक्ति दी जाय। जिससे हम बच्चो को पढ़ा लिखा सकें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सके। इसमें मुख्य रूप से भाग लेने वाले रसोइयों में कुसुम देवी,भानुमती,सुशीला,चंद देवी, शकुंतला, गीता,गुडि़या आदि लोगो की उपस्थिति रही।
 |
Advt
|
 |
विज्ञापन |
 |
Advt
|
0 टिप्पणियाँ