जौनपुर: शिक्षकों की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहेगा संगठन:रमेश सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) की एक बैठक टीडी इंटर कालेज में प्रदेश अध्यक्ष रमेश एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राकेश सिंह की उपस्थिति में हुई। रमेश सिंह ने मूल्यांकन कार्य पूर्ण होने पर सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए नए सत्र की नई चुनौतियों पर अपने सुझाव दिए। उन्होंने ने आ·ास्थ्य किया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद के प्रत्येक शिक्षकों की हर समस्या के लिए सदैव संघर्ष रत रहा है और संघर्ष रत रहेगा। सभी नव नियुक्त प्रधानाचार्यों का हस्ताक्षर प्रमाणित सहित सभी कार्य संगठन कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राकेश सिंह ने सदस्यता पर जोर देते हुए तहसील तथा विद्यालय वार फॉर्म वितरण की रूपरेखा तैयार करते हुए जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष तेरस यादव ने सभी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि इस सत्र की सदस्यता अप्रैल माह के अंत तक सुनिश्चित कर ली जाए। एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों की एनपीएस की ग्रांट आ गई है जल्द ही उनके खाते मे स्थानान्तरित हो जाएगी। मार्च माह का वेतन जो ग्रांट के अभाव में अभी तक रु का था जिलाधिकारी के आदेश पर वेतन होना सुनिश्चित हो गया है। सभी विद्यालय जल्द से जल्द अपने विद्यालय की वेतन बिल अवश्य जमा कर दें। उपाध्यक्ष रहे इंद्र पाल सिंह व ओम प्रकाश सिंह को प्रधानाचार्य नियुक्त होने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संचालन ठाकुर प्रसाद तिवारी ने किया। बैठक को सुनील कुमार सिंह, ह्मदय नारायण उपाध्याय, दिलीप कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, राजेश सिंह, गजाधर राय, धर्मेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह, रविस सिंह, रवीन्द्र मिश्रा, जय प्रकाश यादव, संजय कुमार यादव, समर बहादुर सिंह, घनश्याम यादव सहित अन्य शिक्षकों ने संबोधित किया।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |

%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)