जौनपुर: भाजपा सरकार में व्यापारियों का हो रहा उत्पीड़न: रामआसरे | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- पूर्व मंत्री ने सत्ताधारी दल पर साधा निशाना, सपा को बताया उम्मीद की किरण
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व राज्य मंत्री राम आसरे विश्कर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यापारियों का उत्पीड़न किया है। जिससे व्यापारी समाज पूरी तरह नाराज है। वे शुक्रवार को विश्वकर्मा समाज की केंद्रीय कार्यालय पर हुई बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू थे।
उन्होंने कहा कि आज व्यापारी वर्ग जिस तरीके से सड़को पर समाजवादी पार्टी का समर्थन कर रहा है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि अब व्यापारी समाज सपा में ही आशा की किरण देख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जब से बनी है व्यापारियों को इतना प्रताड़ित किया गया कि जैसे उनसे सरकार अपनी कोई निजी दुश्मी निकाल रही हो। उनके ऊपर इतने टैक्स लगा दिए गए हैं कि व्यापारी अपना व्यापार नहीं कर पा रहा है सारा टैक्स में देते देते बर्बादी के कगार पर पहुंच चुका है।
व्यापारी समाज नगर पालिका के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने जा रहा है। कहा कि जनपद के नगर पालिका पर पिछले दो दशक से एक ही परिवार का कब्जा रहा है बावजूद इसके विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं हुआ। गली मुहल्ले की सड़कें चलने योग्य नहीं हैं।
इस मौके पर जिलाअध्यक्ष डॉ.अवधनाथ पाल,पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव, लालबहादुर यादव, राजबहादुर यादव,राजेन्द्र टाईगर,हिसामुद्दीन शाह,श्याम बहादुर पाल, रूकसार अहमद, प्रत्याशी उषा जयसवाल,श्रवण जयसवाल,राहुल त्रिपाठी,राजेश विश्कर्मा,राजकुमार बिंद हीरालाल विश्कर्मा, विवेक रंजन यादव, सोचनराम विश्कर्मा, अजय विश्कर्मा, लालजी विश्कर्मा, गजराज यादव अनील दूबे, मनोज मौर्या,दिनेश फौजी आदि लोग उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |

%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%AF%20-%20PAARTH%20GLOBAL%20ACADEMY%20%201248-%20Sahakari%20Colony%20(Purvi)%20Umarpur%20Ruhatta,%20Jaunpur-222002%20(U.P.)%20%20English%20Medium%20School%20C.B.S.E.%20Pattern%20%20Admission%20Open%20For-2023-2.jpg)