इन एक्सरसाइज को अपनाकर आप भी बना सकते हैं अपने शरीर को फौलाद जैसा मजबूत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
एब्स मसल्स सिर्फ पर्सनालिटी नहीं बढ़ाती हैं, बल्कि शरीर को मजबूत और ठोस बनाने में भी मदद करती है। एब्स बनाने का मतलब शरीर के केंद्र को मजबूत बनाना है। पोस्चर और स्टेबिलिटी सुधारने के लिए कोर मसल्स का मजबूत होना बहुत जरूरी है। लेकिन लोग एब्स बनाने में अक्सर फेल हो जाते हैं।
बॉडी बिल्डर्स के एब्स देखने में एकदम शार्प होते हैं। जिनके पीछे खास एक्सरसाइज होती हैं। एब्स की प्रभावशाली एक्सरसाइज के बारे में पर्सनल ट्रेनिंग देने वाले ट्रेनर आशीष मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया। इस वर्कआउट को पुरुष और महिला, कोई भी कर सकता है।आइए इसके लिए फायदेमंद एक्सरसाइज जानते हैं।
- हैंगिंग लेग रेज
इस एब्स एक्सरसाइज को करने के लिए एक बार की जरूरत होगी।
इसे कंधों के बराबर चौड़ाई से पकड़कर लटक जाएं।
अब पेट की मसल्स को टाइट करें और दोनों पैरों को एकसाथ ऊपर उठाएं।
जब पंजे पेट के सामने आ जाएं तो नीचे ले जाएं और फिर दोहराएं।
एक सेट आपको तबतक करना है, जबतक कि आप थक ना जाएं और ऐसे 3 सेट्स करें।
- हैंगिंग साइड लेग रेज
यह एक्सरसाइज भी हैंगिंग लेग रेज की तरह है।
इसमें आपको लटकने के बाद दोनों पैरों को जोड़कर दोनों पंजों को क्रॉस करना है।
अब दाईं तरफ से कमर मोड़ें और साइड से पैरों को पेट तक लाएं।
ऐसे आपको 20 रैप्स के 3 सेट्स करने हैं।
फिर दूसरी तरफ से भी यही प्रक्रिया दोहराएं।
- डिक्लाइन क्रंचेस
इस वर्कआउट को करने के लिए किसी डिक्लाइन बेंच पर लेट जाएं।
अब पैरों को स्टेबल कर लें और कोर मसल्स टाइट करें।
इसके बाद गर्दन और पीठ को मोड़े बिना कमर से उठें।
पेट को जांघों तक लाएं और फिर वापिस जाएं।
ऐसे आपको 3 सेट्स थक जाने तक करने हैं।
- एब्स वर्कआउट में ऐसे लें सांस
यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप वर्कआउट के दौरान सांस कैसे ले रहे हैं। जब आपके पेट की मसल्स कॉन्ट्रैक्ट हों तो उस वक्त आपको सांस छोड़नी हैं। इससे ज्यादा प्रभाव मिलता है।