जौनपुर: बीएसए ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली को किया रवाना | #NayaSaveraNetwork
![]() |
बीएसए ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना |
स्कूल चलो अभियान रैली एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
जौनपुर। विकास खंड सुजानगंज में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल व खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में कम्पोजिट विद्यालय-मतरी व प्राथमिक विद्यालय-मिश्रमऊ से सत्र-2023-24 के लिए स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा भिन्न-भिन्न मजरों एवं र्इंट भट्ठों पर जाकर अभिभावकों को बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने व संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह, विवेक प्रकाश सिंह, विनोद कुमार पाल, अभिनव कुमार मिश्र, अतुल कुमार सिंह एआरपी व अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ अजय कुमार सिंह, चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रभाकर शुक्ला, राजीव मणि त्रिपाठी, कौसेन अहमद, अरु ण सिंह, रामअवध पाल आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |