वाराणसी: नरिया में जैन मंदिर का आंगन दीपों से जगमग | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। दिगंबर जैन समाज काशी एवं जैन मिलन की ओर से नरिया स्थित दिगंबर जैन मंदिर में रविवार शाम भगवान महावीर की झांकी सजाई गई थी। 108 दीप जलाए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भजन गूंजे तो नृत्य नाटिका की भी प्रस्तुति हुई। देर रात पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने सपरिवार दर्शन किया।
तीर्थंकार भगवान महावीर का सोमवार को जन्म कल्याणक है। इस उपलक्ष्य में पूर्व संध्या पर ये विशेष आयोजन हुए। इस दौरान काफी संख्या मे महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल हुए। यहां तीर्थकर के जन्म से मोक्ष तक की कथा लघु नाटिका में प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने कहा कि वर्तमान को वर्धमान की आवश्यकता है।
भगवान महावीर के संदेशों को हमें जन-जन तक पहुंचाना है। उसे से विश्व में शांति और खुशहाली आएगी। इस दौरान समाज के उपाध्यक्ष आरसी जैन, राजेश जैन, विनोद जैन, संजय जैन, महामंत्री अरुण जैन, तरुण जैन, आकाश जैन, सुरेंद्र जैन, प्रो. फूलचन्द प्रेमी, प्रो. अशोक जैन, प्रो. कमलेश जैन, विजय कुमार जैन आदि मौजूद थे।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |