जौनपुर: मुल्क़ में अमन चैन के लिए रोज़ेदारों ने उठाये हाथ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक के उसरहटा में स्थित किंग पैलेस में ग्राम प्रधान सैयद नदीम और सपा नेता सैयद उरूज़ ने रोज़ा इफ़्तार का आयोजन किया। जिसमें रोजेदारों समेत अन्य धर्म से जुड़े लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस मौके पर मौजूद धर्मगुरु ओं ने देश मे अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। क्षेत्र में मुस्लिम बंधुओं द्वारा इफ्तार पार्टी के आयोजन का सिलसिला जारी है। यहाँ आयोजित कार्यक्रम में राजनीतिज्ञ, समाजसेवी समेत अन्य दिग्गजों ने हिस्सा लिया। इफ़्तार के पश्चात मग़रिब की नमाज़ मौलाना राफ़े ने अदा कराई। इस मौके पर पमुख रूप से पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व विधायक अरशद खान, पूर्व चेयरमैन वसीम अहमद, मो असलम खान, अब्दुल्लाह तिवारी, पत्रकार यूसुफ खान, राहिल अब्दुल्लाह, अफ़सर बेग, पूर्व प्रधान मो साकिब खान, डॉ मोहसिन खान, चिकित्सा प्रभारी डॉ रमेश चंद्रा, प्रधान भीम यादव, सुरेंद्र यादव समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत मे सपा नेता सैयद उरूज ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
![]() |
| विज्ञापन |



