जौनपुर: जीके प्रतियोगिता में एनसीएस के छात्रों का रहा दबदबा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय जौनपुर। सामूहिक रूप से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में एक बार फिर नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल के छात्रों का दबदबा रहा। मंगलवार को घोषित परिणाम में प्राइमरी से एनसीएस के हर्षिता यादव और जूनियर से इसी स्कूल की आरु षी जायसवाल को प्रथम स्थान मिला। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता अरिहंत ट्रस्ट की ओर से आयोजित की गई थी। जिसमें एक दर्जन से अधिक स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया था। अरिहंत कालेज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थान पाने वाले छात्रों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। प्राइमरी स्तर से दूसरा स्थान जय मां दुर्गा स्कूल के गौरव यादव तथा तीसरा स्थान एनसीएस की प्रियांशी सोनी को मिला। जूनियर स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल की क्रमश: आरु षी, शिवम प्रजापति और दिव्यांशी सोनी रही। मुख्य अतिथि जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय के हाथों छात्रों को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता कृष्ण मुरारी मौर्य तथा संचालन विनोद कुमार चौधरी ने किया। इस मौके पर अवधेश पांडेय, मनीष मौर्या, आरएस यादव, रावल मौर्य, श्रेयांस मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
![]() |
| विज्ञापन |


