नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकला जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरु द्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस को मारपीट एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम में वांछित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह को सूत्रों से सूचना मिली कि उक्त मामले में आरोपी अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुये थानाध्यक्ष के निर्देशन में उपनिरीक्षक राघवेन्द्र राय हेडकांस्टेबल पवन कुमार एवं आफताब आलम के साथ समोधपुर चौराहे पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा नाम पता पूछे जाने पर उसने अपना नाम पता जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र स्थित तिसौली गांव निवासी प्रभान्शु पुत्र सुरजीत बताया। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत है। प्रकरण में पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg) |
Advt |
 |
Ad
|
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg) |
Advt
|