प्रयागराज: नगरीय निकाय चुनाव के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। नगर निकाय चुनाव के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। मेरी लूकस और बिशप जानसन कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले चरण में गुरुवार और शुक्रवार को प्रशिक्षण चलेगा। इस दौरान पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम को बुलाया गया है।
इन्हें ईवीएम की बारीकियां समझाई जाएंगी। मेरी लूकस और बिशप जानसन स्कूल में अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं, जहां अलग-अलग क्षेत्रों में ड्यूटी वाले कर्मचारियों को बुलाया गया। इस दौरान कर्मचारियों को कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण सावधानी बरतने के लिए भी कहा गया। कर्मचारियों को चुनाव के दौरान सेनेटाइजर, मास्क और ग्लव्स भी दिया जाएगा।