नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगग के राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज में नए सत्र के अवसर पर राम चरित मानस पाठ का आयोजन किया गया, जहां पर दूसरे दिन समापन अवसर पर हवन व प्रसाद वितरण किया गया। नव सत्र के अवसर पर स्कूल आये छात्र/छात्राओं को पुष्प वर्षा कर मिष्ठान वितरण के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर नव चयनित प्रबन्ध कमेटी का भी विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत समारोह हुआ। प्राचार्य डॉ शंभूराम की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में अध्यक्ष राजा अवनींद्र दत्त, उपाध्यक्ष लाल चंद्र चौबे, प्रबन्धक सत्य राम प्रजापति,उप प्रबन्धक जियाराम यादव, कोषाध्यक्ष डॉ अखिले·ार शुक्ल, सदस्यगण अजित सिंह, राम सूरत यादव, मन्नू धोबी, जनार्दन प्रसाद मिश्र, निशात परवीन, मायानंद उपाध्याय, राजन दुबे का माल्यर्पण व अंग वस्त्रम देकर स्वागत किया गया। अध्यक्षीय उदबोधन में डॉ शंभूराम ने कहा कि अध्यापक राष्ट्र निर्माता है वह अपना सर्वत्र देकर छात्रों के उज्जवल भविष्य बनाने के लिए तत्त्पर रहता है, उसको भी अपने चरित्र को पतन से बचाना चाहिए, अध्यापक विधार्थियो का आदशर््ा होता है। प्रबन्धक डॉ सत्य राम प्रजापति ने कहा कि नई शिक्षा नीति विधार्थियो के लिए हितकर है,बच्चो को चाहिए कि वह कठिन।परिश्रम कर, अपनी मंजिल को हासिल करें। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के डॉ अशोक तिवारी, डॉ अशोक मिश्र, डॉ प्रेमचंद, डॉ रमेश चंद्र, संजय सिंह, श्रीमती बिंदु सिंह, रंजना चौरसिया, सत्य प्रकाश सिंह, राजकुमार सिंह, राजेश श्रीवस्तब सहित विद्यालय परिवार के सभी लोग उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉ संजय चौबे व संचालन विनय कुमार ओझा ने किया।
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg) |
Advt |
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg) |
Advt |
 |
विज्ञापन
|