जौनपुर: विधानसभा में प्रवेश के चारों दिशाओं में बनेगा स्मृति द्वार:रमेशचंद्र | #NayaSaveraNetwork
![]() |
भूमि पूजन करते विधायक रमेश मिश्र व अन्य। |
नया सवेरा नेटवर्क
विधायक ने रामनगर में भूमि पूजन कर किया शिलान्यास
खुटहन जौनपुर। रामनगर रावतपुर बाजार में भगवान गुहानिषाद राज स्मृति द्वार के नव निर्माण को लेकर विधायक रमेश मिश्रा ने सोमवार को शाहगंज वाया प्रयागराज राज मार्ग पर भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। पंडित राम कपिल तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि विधान से पूजन कराया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि चारों दिशाओं से बदलापुर विधान सभा के प्रवेश मार्गों पर महान विभूतियों के नाम से स्मृति द्वार बनाया जायेगा। उन्होंने रामनगर में बनाए जाने वाले द्वार पर सबसे ऊपर रामायण में वर्णित भगवान राम और निषाद राज के मिलन की मूर्ति स्थापित कराने को कहा। श्री मिश्र ने कहा कि जिस प्रकार से निषाद राज से मित्रता के बाद प्रभु श्रीराम का सभी कठिन कार्य आसान हो गया था।उसी प्रकार भाजपा और निषाद पार्टी के गठजोड़ से भी एक दूसरे की नैया पार लगती जा रही है। उन्होंने बाजार के आस पास खाली पड़ी सरकारी भूमि में मनरेगा पार्क और 51 फिट ऊंची श्रीराम और निषाद राज की मूर्ति बनवाकर प्राणप्रतिष्ठा करने का वादा किया। इस मौके पर संजय दूबे,पप्पू तिवारी, संतोष दूबे, गुड्डू उपाध्याय,गंगा सिंह, कैलाश नाथ पांडेय,मोहन गुप्ता, फूलचंद यादव, जगदंबा सिंह, संजय तिवारी, प्रेम नारायण निषाद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अमरनाथ निषाद व संचालन पूर्व प्रधान दिलीप गुप्ता ने किया।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |

%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)