वाराणसी: झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति का बार ने किया स्वागत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। सेंट्रल बार एसोसिएशन सभागार में शुक्रवार को एक समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव का स्वागत किया गया। न्यायमूर्ति श्रीवास्तव ने कहा कि कोई जज अधिवक्ता के बिना पूर्ण नहीं हो सकता। बिना संघर्ष के सफलता मिलनी मुश्किल है। आज भले ही मैं दूर नौकरी कर रहा हूं लेकिन कर्मस्थली से आज भी पहले जैसा ही लगाव है।
यहीं वकालत की शुरुआत की। अपने गुरुओं से सीख लेकर जीवन जीने का प्रयास करता हूं। उन्होंने कहा कि अपनी बात बेबाकी से रखना चाहिए। आज के मुंसिफ में सहनशीलता कम होती है। इस अवसर पर अपर जिला जज संजीव सिन्हा, सेंट्रल बार के अध्यक्ष प्रभुनारायण पांडेय, महामंत्री शशिकांत दुबे, बार कौंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, अशोक सिंह प्रिंस, सुरेंद्र कुमार पांडेय, अशोक सिंह दाढ़ी, रामजन्म सिंह आदि मौजूद थे।
%20%E0%A4%AA.jpg)

