नया सवेरा नेटवर्क
डीएम ने विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों से पूछा सवाल
सिकरारा जौनपुर। डीएम अनुज कुमार झा ने गुरु वार को परिषदीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वे शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने बच्चों से खूब सवाल-जबाब किया। डीएम द्वारा ब्लैकबोर्ड पर दिए गए गणित के सवालों को बच्चों ने पलक झपकते ही हल कर दिया। डिस्कवरी लैब में रखे गए संयंत्रों के बारे में सवाल पूछा तो बच्चों ने बेबाकी से जबाब दिया।
उन्होंने बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल को हर ब्लॉक में डिस्कवरी लैब बनाने का निर्देश दिया। वहां से वे सीधे कम्पोजिट विद्यालय डीहजहनियां पहुंचे। वहां भी सभी शिक्षक उपस्थित थे। पांचवीं कक्षा में जाकर छात्र कोमल प्रजापति से कठिन शब्द बोलकर ब्लैकबोर्ड पर लिखने को कहा तो उसने सही लिखा। आठवी कक्षा में पहुंचकर उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर लघुत्तम व भिन्न का सवाल दिया। छात्रा प्रिया व मोनी यादव ने पलक झपकते ही सवाल हल कर दिया। सही उत्तर देने पर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद सीधे वे प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर पहुंचे और स्कूल में बने डिस्कवरी लैब में रखे संयंत्र दिन-रात के विषय में छात्रा स्मिता वर्मा से पवन चक्की के विषय में गरिमा से, मानव फेफड़े के बारे में वैष्णवी सिंह से सवाल पूछा। प्रधानाध्यापक अमित सिंह को लैब में विभागीय सहयोग से एनसाइक्लोपीडिया रखवाने व एक टच स्क्रीन कम्प्यूटर लगवाने का सलाह दी। कहा कि जब बच्चे स्वयं से सीखेंगे तो वे कभी उसे भूल नही सकेंगे। बीएसए ने आ·ास्त किया कि सभी न्याय पंचायतों में बड़ी ग्राम सभा के चयन की प्रक्रिया गतिमान है जल्द ही जिला पंचायत राज अधिकारी से समन्वय स्थापित करके डिस्कवरी लैब की स्थापना और आप द्वारा दिये सुझावों का अनुपालन किया जाएगा।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ