नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय की ओर से ईंधन संरक्षण के लिए जागरूकता में यूपी आगे रहा। नई दिल्ली में इस प्रयास के लिए आईओसी के राज्य प्रमुख को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एक माह में जागरूकता से संबंधित 22 हजार कार्यक्रम सिर्फ यूपी में हुए।
इनमें सात हजार कार्यक्रम लखनऊ में हुए। पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस मंत्रालय हर वर्ष संरक्षण क्षमता महोत्सव (सक्षम) आयोजित करता है। इस दौरान तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोलियम पदार्थोँ के संरक्षण, बचत के तरीके बताए जाते हैं।
उद्देश्य प्रकृति का ध्यान रखना और तेल के लिए विदेश पर निर्भरता कम करना है। इस क्रम में हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से पुरस्कार समारोह हुआ। इसमें पेट्रोलियम मंत्री रामेश्वर तेली ने राज्य स्तरीय समन्वयक तेल उद्योग संजीव कक्कड़ को पुरस्कृत किया।
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ