जौनपुर: भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते हुई कार्रवाई
जौनपुर। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनाव में पार्टी द्वारा घोषित अध्यक्ष प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को आगामी 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। नगर पंचायत खेतासराय से संजीव गुप्ता पुत्र किशोरी, लालमनी गुप्ता (बुआ जी) पुत्री फेकू निवासी कोहरौटी, नगर पंचायत बदलापुर से सत्यम सिंह पुत्र शशिकान्त सिंह और स्मिता सिंह पत्नी सत्यम सिंह निवासी सरोखनपुर,जितेन्द्र सिंह पुत्र तीरथ, संगीता सिंह पत्नी जितेन्द्र सिंह निवासी भलुवाही। इसी तरह मछलीशहर सांगठिनक जिला में नगर पंचायत जफराबाद से संदीप सेठ, केराकत से मीनू वर्मा,प्रभाकर वर्मा (राजू), निर्मला देवी, मनोज कमलापुरी,अमित कमलापुरी, रामपुर से मनीष जायसवाल, अशोक चौबे, संजय जायसवाल, सुजीत गुप्ता व मडि़याहूं से बनवारी सेठ, निशा निगम, अनिल साहू, ममता वर्मा, अमरदीप मोदनवाल पर कार्रवाई हुई है।