जौनपुर: क्षय रोगियों में पोषण किट व वोकेशनल सर्टिफिकेट वितरित | #NayaSaveraNetwork
![]() |
क्षय रोगियों को पोषण आहार किट वितरित करतीं अंजू। |
नया सवेरा नेटवर्क
बदलापुर जौनपुर। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा संस्था मुख्यालय पर गोद लिए गए क्षय रोगियों के लिए पोषण आहार वितरण एवं वोकेशनल सर्टिफिकेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने बताया प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जन भागीदारी निभाते हुए जनपद में सर्वप्रथम निश्चय मित्र के रूप में पंजीकृत होकर संस्था ने अब तक 300 से अधिक क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें नियमित रूप से पोषाहार वितरण एवं फॉलो अप किया है, वैसे तो संस्था द्वारा 2004 से ही अब तक क्षय रोग नियंत्रण (अब उन्मूलन) कार्यक्रम के तहत करीब चार हजार रोगी क्षय मुक्त हो चुके हैं। अभी भी टी.बी. संभावित मरीजों की बलगम जांच एडिशनल पीएचसी और सीएचसी पर करवा कर उनकी दवा शुरू करा कर हर संभव मदद का प्रयास करती है। डॉ. अभिषेक वर्मा ने कहा यह .खुशी की बात है टी.बी. उन्मूलन की दिशा में जनभागीदारी बढ़ रही है। इस अवसर पर सीएल निगम, तरूण कुमार, अजय तिवारी, शीला दुबे, कबूतरा देवी, लालमणि मिश्रा, प्रीति बरनवाल, रोहित बरनवाल, मंजू सिंह, अंकिता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन सत्यजीत मौर्य ने किया।
![]() |
विज्ञापन |