जौनपुर: उत्कृष्ट स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: उत्कृष्ट स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सांस्कृतिक कार्यक्रमों केे साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव 

सुजानगंज जौनपुर। सृजन का अर्थ नव निर्माण करना होता है ,और एक अध्यापक का प्रमुख कार्य खुद सृजन करना और अपने छात्र छात्राओं में यह गुण विकसित करवाना है।वर्तमान परिपेक्ष्य में गुणवत्ता शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए सिर्फ  अध्यापक की ही नहीं अभिभावकों की भी भूमिका अति महत्वपूर्ण होता है । यह समय  अध्यापक और अभिभावकों के बीच सामंजस्य स्थापित करके बच्चो को एक नई और उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान करने का है।उपरोक्त बाते जे पी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में बतौर विशिष्ठ अतिथि बृजेश सिंह प्रिंशू ने कही।मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा की बच्चो को उनकी रु चि के अनुसार शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए ।शिक्षा ऐसी हो की वह बच्चो को भार न लगे। प्रत्येक माता पिता का यह परम कर्तव्य है की वह अधयापको का सहयोग करे। इसके तिरिक्त विशिष्ठ अतिथि महाराजगंज के ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह,सुजानगंज के प्रमुख श्री प्रकाश शुक्ला,मुंगराबादशाहपुर के ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू और खुटहन के प्रमुख बृजेश यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरु वात मुख्य और विशिष्ठ अतिथियों के  द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम मे छात्र-छात्राओं द्वारा कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिन्हें उपस्थित अभिभावक एवं जन समूह ने खूब सराहा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व आयकर आयुक्त गौरी शंकर सिंह ने किया तथा कार्यक्रम में आए हुए आगंतुकों का स्वागत विद्यालय प्रबंधक जयप्रकाश तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा आस्था शुक्ला साक्षी मिश्रा नंदनी उपाध्याय आदित्य यादव ने किया तथा आए हुए आगंतुकों का विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा किरण उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया जहां पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ छात्र छात्राओं के माता पिता उपस्थित रहे।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt




*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन





*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ