लखनऊ: सीएएल ने किया नई चयन समिति का ऐलान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- ज्ञानेंद्र पाण्डेय बने क्रिकेट चयन समिति के अध्यक्ष
लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ ने क्रिकेट सत्र 2023-24 के गठित नई चयन समिति का अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पाण्डेय को नियुक्त किया है। चयन समिति की घोषणा बुधवार को सीएएल के सचिव केएम खान ने की। केएम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चयन समितियों में ज्ञानेन्द्र पाण्डेय व प्रियंका शैली जैसे बड़े खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है।
चयन समिति :
वरिष्ठ चयन समिति : ज्ञानेन्द्र पाण्डेय (अध्यक्ष), रत्नेश मिश्रा, आसिफ जफर, अंशुल कपूर
महिला चयन समिति : प्रियंका शैली (अध्यक्ष), पूनम चौधरी, श्वेता सिंह
जूनियर चयन समिति : मजहर अली (अध्यक्ष), कमलकांत कनौजिया, पीयूष पाण्डेय, अनुराग श्रीवास्तव
ट्रायल समन्वयक : पीयूष पाण्डेय
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |