प्रयागराज: महिला कल्याण संगठन ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। महिला कल्याण संगठन प्रयागराज मंडल की ओर से शुक्रवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं को साइकिल बांटी गई। डीएसए क्लब में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अंजली अग्रवाल ने की।
उन्होंने बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए कक्षा 10 एवं 12 में 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विभिन्न स्कूलों के 15 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इसमें पंखुरी शर्मा, आदित्य अग्रवाल, अर्येश पाण्डेय, दिव्यन्षा तिवारी, समीक्षा तिवारी, अनुज गौर आदि को साइकिल दी गई। अंजलि अग्रवाल, उपाध्यक्ष संध्या राय, तरुना प्रकाश, सचिव शालिनी भूषण, कोषाध्यक्ष आकांशा शुक्ला, मधु वर्मा आदि मौजूद रहीं।