लखनऊ: फूलों की होली के साथ विदा हुआ चैती महोत्सव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे 10 दिवसीय भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव 2023 का समापन हो गया। समापन संध्या में वंदना श्री की फूलों की होली व शीतला के फरुवाही नृत्य ने समां बांधा। राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह की पुस्तक ‘भारतीय नववर्ष : पुनर्जागरण के आयाम का लोकार्पण हुआ।
सांस्कृतिक संध्या में पुस्तक लोकार्पण विधायक आशुतोष टंडन गोपाल, राज्य सूचना आयुक्त प्रमोद कुमार तिवारी, राज्य सूचना आयुक्त व लेखक सुभाष चंद्र सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, अमित नारायण भार्गव, सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवी प्रसाद सिंह, प्रांत प्रचारक कौशल ने किया।
इस मौके पर पं. आदित्य द्विवेदी, हरीश चंद्र अग्रवाल और प्रमोद अग्रवाल ने आशुतोष टंडन को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अयोध्या से आए शीतला प्रसाद के निर्देशन में फरुवाही नृत्य से हुआ जिसके क्रम में भास्कर विश्वकर्मा (आर्गन), उत्तम (ढोलक), अंजनी दास (नक्कारा), भारत दास (लोक गीत) की सार्थक संगति में माता प्रसाद वर्मा, अमन, आकाश, महेश, दीपक, रमा, साक्षी, अमृता और रंजना आदि ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मुग्ध कर दिया। वहीं, वंदना श्री की गायकी और बृज की फूलों की होली ने दर्शकों को भाव विभोर किया। मथुरा की वंदना श्री द्वारा मेरे राम का मंचन हुआ। एक से बढ़कर एक भजनों एवं भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया गया।