BREAKING

यूपी रोडवेज की फ्लीट में जुड़ेंगी इतने हजार नई बसें, योगी सरकार का अहम निर्णय | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। योगी सरकार जनमानस की यात्रा को और सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए नित नए प्रयास कर रही है। इसी क्रम में योगी सरकार राज्य सड़क परिवहन निगम की 2,817 खस्ता बसों को अप्रैल-23 से माह मार्च-24 के बीच नीलाम करने जा रही है, जबकि इसी समयावधि में 2,494 नई बसों को फ़्लीट में जोड़े जाने की भी योजना प्रस्तावित है। यानी कि खस्ता हाल बसों को फ्लीट से हटाने के बावजूद यूपी रोडवेज की बसों की संख्या में कमी नहीं होगी, बल्कि नई बसों में यात्री और अधिक सुविधा के साथ सफर कर सकेंगे। 

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा माह सितंबर-2022 से अभी तक 1,500 बसें नीलामी के लिए बस बेड़े से अलग की जा चुकी हैं और प्रतिमाह 250 बस सेट अपार्ट करने का भी लक्ष्य है। इससे फ्लीट की वर्तमान औसत आयु 7.62  वर्ष से घटाकर 5.00 वर्ष से भी कम की जा सके तथा अच्छी बसों को यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराया जा सके।

500 नई बसें फ्लीट में आ भी चुकी हैं

वर्ष 2023 में लगभग 3,000 नई बसें फ्लीट मे जोड़ने की योजना है और अगले वर्ष 2,000 नई बसें क्रय किया जाना प्रस्तावित है। इसके सापेक्ष लगभग 500 नई बसें फ्लीट में आ भी चुकी हैं।



*ADMISSION OPEN 2023-24  Affiliated to I.C.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No. UP4562022  HARIHAR SINGH INTERNATIONAL SCHOOL  NURSERY to IXth   Umarpur, Jaunpur  ADMISSION OPEN 2023-24  Our Other Prestigious Branch Affiliated to C.B.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No 2131832  HARIHAR PUBLIC SCHOOL  KULHANAMAU, JAUNPUR  Affiliated to U.P.Board   HARIHAR SINGH PUBLIC SCHOOL  |  UMARPUR, JAUNPUR  387 E, Parmanatpur, Umarpur, Near Maihar Devi Mandir, Jaunpur 9198331555, 7311119019, 9415207032 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | लकी ड्रा आँफर कुछ दिन शेष है | वार्षिक लर्की ड्रा आँफर समारोह का आयो​जन 2 अप्रैल को है | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Advt




*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें