वाराणसी: छात्र-छात्राओं की सफलता पर स्कूलों में जश्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में बुधवार की देर शाम घोषित हुए नतीजों के बाद गुरुवार को स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के जीतेंद्र कुमार ने बताया कि इस वर्ष बनारस मंडल के चार और मिर्जापुर मंडल के तीन जिलों ने परीक्षा में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।
सात जिलों को आवंटित कुल 1594 सीटों में 1531 सीटों पर छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। बनारस के अलावा मिर्जापुर में सभी आवंटित 233 सीटों और गाजीपुर में आवंटित 184 सीटों पर विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया है। चंदौली को आवंटित 204 में 201, जौनपुर 358 में 355, भदोही 187 में 184 और सोनभद्र को आवंटित 159 में 105 सीटों पर छात्र-छात्राओं का चयन हुआ।
जंसा स्थित भतसार कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र मिश्रा बच्चों के प्रदर्शन से गौरवान्वित हैं। इस विद्यालय 19 बच्चों ने यह उपलब्धि हासिल की। इनमें दो बच्चों ने जिले में दूसरी और तीसरी रैंक हासिल की है। पिंडरा ब्लॉक के स्कूलों में भी जश्न का माहौल है।
यहां उच्च प्राथमिक विद्यालय थानारामपुर के छात्र आलोक कुमार ने जिले में छठवीं रैंक हासिल की। दूसरी तरफ, बनारस के नवशिक्षण ग्रुप और यूट्यूब चैनल से पढ़ाई कर गोंडा सहित अन्य कई जिलों के बच्चों ने भी सफलता हासिल की है। बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि जनपद से सफल हुए बच्चों और स्कूलों को समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया जाएगा।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |