लखनऊ:भगवान कृष्ण के विवाह कथा का भक्तों ने लिया आनंद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सरोजनीनगर। बंथरा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन रविवार को आचार्य विष्णुकांत शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारिकाधीश के रुकमणी मंगल विवाह महोत्सव से कथा की शुरुआत की। जिसका सभी श्रद्धालु भक्तों ने भरपूर आनंद लिया।
राजा भृगु की कथा श्रवण कराने के साथ ही कथा व्यास जी ने कहा कि दिए हुए वचनों से पीछे नहीं हटना चाहिए। नहीं तो जो दशा राजा भृगु की हुई और उन्हें अगले जन्म में गिरगिट बनना पड़ा। यही हाल मानव मात्र का भी होगा। कथा विश्राम से पहले उन्होंने सुंदर सुदामा चरित्र का गायन करके मित्र भक्त कृष्ण और सुदामा की मित्रता का उदाहरण दिया। उन्होंने व्यास पीठ की सुंदर पूजा करते हुए रुकमणी और कृष्ण के विवाह की झांकी प्रस्तुत की। देर रात कथा समापन के बाद भंडारे में भक्तों ने पूडी सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया।


