जौनपुर: गांजा संग एक गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिकरारा जौनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस मंगलवार को बाजार स्थित खानापट्टी मोड़ के पास थाना प्रभारी महेश सिंह के साथ गाड़ी चेकिंग कर रहे थे तभी एक व्यक्ति झोले के साथ जाते हुए दिखाई दिया तो पुलिस द्वारा उसे रु कने का इशारा किया गया लेकिन वह पुलिस टीम को देखकर शिवार की तरफ भागने लगा। जिसपर पुलिस टीम ने दौड़ा कर उसे झोला सहित पकड़ लिया। जब उसका झोला चेक किया गया तो उसमें एक किलो तीन सौ ग्राम गाजा निकला। पूछने पर उसने अपना नाम राजदेव यादव पुत्र स्वर्गीय पृथ्वीपाल यादव निवासी ग्राम बेल्छा थाना बक्सा बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर संबधित धाराओं में चालान कर दिया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी के अलावा एसआई मोहम्मद सैफ, संजय कुमार, हेड कांस्टेबल रंजीत बहादुर, उदय दुबे, वीरेंद्र प्रसाद, रोहित कुमार, अंकित सिंह शामिल रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |