जौनपुर: पत्नी ने पति पर घर से भगाने का लगाया आरोप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद जौनपुर। क्षेत्र के महमदपुर कांध गांव निवासी एक महिला ने अपने पति पर घर से भगा देने का आरोप लगाया है। पीडि़त पत्नी का कहना है कि उसके पति ने गंेहू की फसल को जबरदस्ती काट लिया। महिला ने आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है। उक्त गांव निवासी अनिता कन्नौजिया ने बताया की उसकी राम आखेर कन्नौजिया से कई वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वह उनकी तीसरी पत्नी के रूप में आई थी। अनिता ने कहा कि कुछ दिन पूर्व वह गम्भीर रूप से बीमार हो गयी थी। वह अपना उपचार मुम्बई में करवा रही थी। इस दौरान चोरी से उसके पति ने जमीन आदि अपने पूर्व पत्नी से पैदा हुए पुत्र के बेटे को रजिस्ट्री कर दिया। इसकी जानकारी होने पर उसने आपत्ति दाखिल कर दिया। जिससे अभी तक जमीन तरमीन नही हुई है। उस जमीन पर मेरे द्वारा गेंहू की खेती की गई थी। उसकी कटाई मेरा पति करवा रहा है। उधर मामले की जांच करने वाले एसआई मंशाराम ने बताया कि पति ने अनिता को मुबई में फ्लैट व दुकान दिया है। यहाँ की जमीन का मुकदमा चल रहा है।
![]() |
Advt |