टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर रहे सलीम दुर्रानी का निधन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नई दिल्ली। टीम इंडिया के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। आज रविवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई है। बता दें भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत कैंसर की वजह से हुई है।
88 साल की उम्र में दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी ने आखिरी सांस ली है। बताया रहा है कि सलीम दुर्रानी काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। आज 2 अप्रैल, रविवार को उनका निधन हो गया है। उनका निधन गुजरात के जामनगर स्थित अपने घर में हुआ है।
टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर कहे जाने वाले सलीम दुर्रानी ऐसे भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्हें अर्जुन अवार्ड हासिल हुआ है। भारतीय टीम की तरफ से उन्होंने कुल 29 टेस्ट मुकाबले खेले और 1202 रनों का स्कोर खड़ा किया। इन 1202 रनों में उनका एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 75 विकेट भी चटकाए हैं।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |