हर वक्त थकान, कमजोरी से हो रहे हैं परेशान, कहीं इस न्यूट्रिएंट की कमी तो नहीं? | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
हमारे शरीर को रोजाना कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है जो आमतौर पर भोजन के जरिए हासिल किया जाता है. अगर बॉडी में एक भी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाए तो बदन कमजोर हो जाता है और अक्सर थकान का सामना भी करना पड़ सकता है. भारत में कई लोग विटामिन की कमी का सामना कर रहे होते है. इसलिए हमें भी वक्त रहते सतर्क हो जाना चाहिए. भारत के मशहूर न्यूट्रिशन एक्सपर्ट निखिल वत्स ने बाताया कि अक्सर सेहतमंद दिखने वाले कई लोग अंदरूनी तौर पर कमजोर होते हैं.
- विटामिन की कमी के नुकसान
विटामिन के कई प्रकार होते हैं- ए, बी, सी, डी, ई और के. हर पोषक तत्वों की अपनी अहमियत है और ये शरीर को फायदा पहुंचाते हैं. इनकी कमी से शरीर कमजोर हो जाता है हड्डियां सिकुड़ने लगती है, मसल्स में भी दर्द होने लगता है. कई मामले ऐसे भी हैं जिनमें स्किन ड्राई और ढीली होने लगती है, साथ ही सिर के बाल भी कमजोर हो जाते हैं.
- किन लोगों को विटामिन की ज्यादा जरूरत?
हालांकि विटामिन की कमी का शिकार कोई भी इंसान हो सकता है, लेकिन बुजुर्गों और प्रेग्नेंट महिलाओं को इसका ज्यादा खतरा रहता है. अगर बीमारी में आप कुछ खास दवाइयों का सेवन करते हैं तो न्यूट्रिएंट्स डेफिशियेंसी हो सकती है. इसके अलावा युवा अगर हेल्दी फूड्स की जगह कुछ भी उल्टा पुल्टा खाने लगेंगे तो उन्हें भी विटामिन और अन्य पोषक तत्वों की कमी हो जाएगी
- मल्टीविटामिन जरूर खाएं
अगर आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती जा रही है हो तो इसे दूर करने के लिए मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स लिए जा सकते हैं. इसे खाने से न सिर्फ विटामिन्स की कमी दूर होगी बल्कि शरीर को क्रोमियम, ज़िंक, सेलेनियम, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी हासिल होंगे.
- मल्टीविटामिन खाने के फायदे
मल्टीविटामिन खाने से शरीर को जबरदस्त एनर्जी मिलती है इसके आपका शरीर और नर्वस सिस्टम बेहतर होगा और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलती है. महामारी के दौरान भी आपका बचाव होता है. अगर पैर, बदन, और बाहों में दर्द है तो मल्टीविटामिन आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है.
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)

%20%E0%A4%AA.jpg)